जैव प्रौद्योगिकी से सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति पर डा. सोनी सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन

अलीगढ़।मंगलायतनविश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी एवं जीवन विज्ञान विभाग कीएसोसिएटप्रोफेसर डा. सोनी सिंह द्वारा लिखित पुस्तक "बायोटेक्नोलॉजी-ड्रिवेनसॉल्यूशन्सफॉरअचिविंगदएसडीजीज" का विमोचन कियागया।विमोचन कुलपति प्रो. पीकेदशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), परीक्षानियंत्रकप्रो. दिनेश शर्मा, प्रो.आरकेशर्मा, प्रो. अनुरागशाक्यतथा डा. लव मित्तल ने संयुक्त रूप सेकिया।उन्होंने लेखिका को पुस्तक के लिए बधाईदी।

कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में सतत विकास वैश्विक प्राथमिकता बन चुकाहै।ऐसे में जैव प्रौद्योगिकी आधारित वैज्ञानिक समाधान भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी उत्तर प्रस्तुत करतेहैं।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों,शोधार्थियोंऔर वैज्ञानिक समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में शोध को नई गति प्रदानकरेगी।पुस्तक की लेखिका डा. सोनी सिंह ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करनाहै।उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों,शोधार्थी, शिक्षकों तथा जैव प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं सतत विकास के क्षेत्र में कार्यरतपेशेवरोंके लिए एक महत्वपूर्णमार्गदर्शकसिद्धहोगी।