स्थानीय लोगों ने 5 पीकअप वैन को जब्त कर कस्टम को सौंपा।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल के विनयी त्रिवेणी गांवपालिका के वार्ड नंबर 7 रानीनगर में अवैध सामान लोड होने की आशंका में पांच पिकअप वैन को स्थानीय निवासियों के द्वारा अपने कब्जे में लेकर त्रिवेणी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया गया है।त्रिवेणी कस्टम कार्यालय के प्रमुख मान बहादुर वी. के ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में स्थानीय निवासियों के द्वारा अवैध रूप से सामान गांव में लाए जाने की सूचना पर लू 1 च 9022, लू 1ज 4388, लु 1ज 3158,लू 1ज 4479 सहित पांच पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर भंसार कार्यालय को सुपुर्द किया गया था। प्रारंभिक अनुसंधान में पश्चिम नवलपरासी जिला से पिकअप वैन में लोड कर पूर्वी नवलपरासी जिला के त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर सात में स्थित गोदाम में रखने के लिए लाया गया लहसुन तथा कद्दू (कोहरा) बीज का वैट बिल तथा ऑनलाइन बिल का कागज सही पाया गया है। फिर भी यह जांच किया जा रहा है कि समान कहां से तथा किस प्रयोजन के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में लाया गया है। इसकी जांच के बाद ही सही जानकारी प्राप्त हो पाएगी।

पिकअप वैन में लाया गया सामान का अनुसंधान प्रक्रिया पूरा होने के बाद नियमानुसार सामान को छोड़ा जाएगा। अगर गैरकानूनी हुआ तो प्रचलित कानून के अनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।