सीएचसी खेरागढ़ में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण

खेरागढ़। प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेरागढ़ परिसर में अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया।

अभियान के दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. रवि यादव, फार्मासिस्ट पवन सिंह, पत्रकार उत्कर्ष गर्ग, मनीष, नीरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।