एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत खेरागढ़ थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

खेरागढ़। प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के तहत रविवार को खेरागढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। अभियान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया और कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी पुलिसकर्मियों ने हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।