भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, सरल ऐप से डाउनलोड कराए प्रमाण पत्र

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से रविवार को खेरागढ़ नगर मंडल एवं नगला उदैया गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को 'सरल ऐप' के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उनके प्रमाण पत्र डाउनलोड कराए गए।

कार्यक्रम में बताया गया कि यह पूरी तरह पेपरलेस अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर 10 डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार कर संगठन को डिजिटल युग के अनुरूप अधिक सशक्त बनाना है। पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। भाजपा का लक्ष्य इस अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाते हुए देशभर में एक करोड़ डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना है।

प्रशिक्षण अभियान में नगर मंडल मीडिया प्रभारी सुमित गर्ग, मंत्री जितेंद्र राजपूत, सभासद लक्ष्मी कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।