बाढ़ की दस्तक : गंडक बराज ने 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोडा़

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर सहित नेपाल के तराई व पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रहे रुक-रुक कर झमाझम बारिश से गंडक बराज के जल स्तर में वृद्धि होने लगा है।इसी क्रम में ऐतिहासिक गंडक बराज से शुक्रवार को 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया।इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जल जमाव होने की आशंका बढ़ चली है।जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर की माने तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्रों में हो रहे लगातार रुक-रुक कर बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जन जीवन प्रभावित होने लगा है। नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बताते चलें,कि गंडक बराज के जल स्तर में उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है।गंडक बराज पर तैनात सभी कर्मियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।