मिला प्रमोशन : पीटीसी से एएसआई बने प्रमोद कुमार साह 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर थाना में पदस्थापित पीटीसी प्रमोद कुमार साह का पदोन्नति होने पर थाना परिवार में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि बिहार प्रदेश पुलिस मुख्यालय पटना कार्मिक के आदेश के आलोक में बगहा पुलिस जिला के 14 सिपाहियों का प्रोन्नति सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में हुई है।जिसके अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाने में पदस्थापित सिपाही प्रमोद कुमार साह को भी पदोन्नति सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में हुई है।इस खुशी के मौके पर वाल्मीकि नगर थाने के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा सिपाही से एएसआई बने प्रमोद कुमार साह को स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर एस आई मनोज कुमार थापा,नेहा कुमारी, ए एस आई नवलेश कुमार सिंह,दिलीप कुमार, ज्योति पुंज, विजय प्रसाद सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।