उर्स मेले के लिए मध्य रेल की सौगात, मुंबई–नागपुर और नागपुर–नासिक रोड के बीच चलेंगी 4 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

उर्स मेले के लिए मध्य रेल की सौगात, मुंबई नागपुर और नागपुर नासिक रोड के बीच चलेंगी 4 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

मुंबई। उर्स मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई नागपुर तथा नागपुर नासिक रोड के बीच कुल चार अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है।

इसके तहत गाड़ी संख्या 01021 सीएसएमटी मुंबई से 11 जुलाई 2026 को रात 12:30 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:45 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01022 नागपुर से 12 जुलाई को रात 9:40 बजे प्रस्थान कर 13 जुलाई को दोपहर 1:50 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 01203 नागपुर से 12 जुलाई को शाम 6:15 बजे रवाना होकर 13 जुलाई को सुबह 5:30 बजे नासिक रोड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01204 नासिक रोड से 13 जुलाई को सुबह 7:50 बजे चलकर रात 8:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इन विशेष रेलगाड़ियों का ठहराव मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। दोनों ट्रेनों में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन लगाए जाएंगे। मध्य रेल ने यात्रियों से इन विशेष रेल सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।