मुंबई–रक्सौल स्पेशल ट्रेन के 4 अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

मुंबई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई रक्सौल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन के 4 अतिरिक्त फेरे संचालित करने की घोषणा की है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल साप्ताहिक विशेष का संचालन, जो पहले 16 जुलाई 2026 तक निर्धारित था, अब 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल?लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष का संचालन, जो 14 जुलाई 2026 तक अधिसूचित था, अब 21 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक दो अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के परिचालन दिवस, समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस विशेष ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी सहित विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे।

विस्तारित फेरों के लिए 05558 ट्रेन का आरक्षण 11 जुलाई 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों, आईआरसीटीसी तथा RailOne ऐप के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी प्राप्त कर सुविधाजनक यात्रा करने की अपील की है।