भाकियू (टिकैत) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी का भव्य स्वागत

पीलीभीत । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के जनपद आगमन पर बुधवार को जिलेभर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत यात्रा की शुरुआत छतरी चौराहे स्थित संदीप पुरी पेट्रोल पंप (दिल्ली बेयरिंग) से हुई, जहां एचडीएफसी बैंक परिवार ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद विभिन्न व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी कई स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत यात्रा के दौरान सैकड़ों वाहनों का काफिला निकला, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, युवा और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए किसानों ने संगठन की मजबूती और किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। भारतीय किसान

यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों का यह उत्साह और जनसमर्थन संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। संगठन ने स्वागत करने वाले व्यापारी भाइयों, सामाजिक संगठनों एवं जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान, मंडल अध्यक्ष स्वराज सिंह, प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह विर्क, जिला मीडिया प्रभारी जसराज सिंह, मनमोहन सिंह बब्बल, जसविंदर सिंह, बलजीत देओल, रामावतार, महेंद्र, महेश वर्मा, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।