भारतीय किसान यूनियन ने पीलीभीत में किए दो अहम मनोनयन, वेद प्रकाश शर्मा बने प्रदेश सचिव व गुरदीप सिंह जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीलीभीत जनपद के दो पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री वेद प्रकाश शर्मा, पीलीभीत को प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश तथा श्री गुरदीप सिंह पुत्र श्री सोहन सिंह, पुरैनीदीप, पीलीभीत को जिलाध्यक्ष, पीलीभीत के पद पर मनोनीत किया गया है।

05 जुलाई 2026 को जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारियों की संगठन के प्रति मेहनत, सक्रियता एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय किसान यूनियन ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन तथा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद और प्रदेश में किसानों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाएगा।