पुणे–मुंबई घाट सेक्शन में बहाली कार्य तेज, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा

पुणे?मुंबई घाट सेक्शन में बहाली कार्य तेज, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे?मुंबई घाट सेक्शन में भूस्खलन से प्रभावित रेलवे मार्ग का निरीक्षण कर बहाली कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन बेहद गंभीर था, जिससे रेलवे ट्रैक के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।

रेल मंत्री ने कहा कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की टीमें संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटी हैं। फिलहाल एक रेलवे लाइन को बहाल कर दिया गया है और इस लाइन पर सभी ट्रेनों का संचालन दो लोकोमोटिव के साथ किया जा रहा है, क्योंकि स्लिप लाइन उपलब्ध न होने के कारण बैंकर लोकोमोटिव का उपयोग संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर निर्माण सामग्री पहुंचाना अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। रेलवे की टीमें जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से शेष लाइनों की जल्द से जल्द बहाली के लिए लगातार कार्य कर रही हैं, ताकि रेल यातायात को पूरी तरह सामान्य किया जा सके।