हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

मुंबई। मध्य रेल ने रविवार, 5 जुलाई 2026 को हार्बर लाइन पर आवश्यक इंजीनियरिंग एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए कुर्ला और वाशी स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। यह मेगा ब्लॉक सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक अप और डाउन दोनों हार्बर लाइनों पर प्रभावी रहेगा।

मेगा ब्लॉक के कारण सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल के लिए सुबह 10:34 बजे से दोपहर 3:36 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन की उपनगरीय लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। वहीं पनवेल, बेलापुर और वाशी से सीएसएमटी के लिए सुबह 10:17 बजे से दोपहर 3:47 बजे के बीच चलने वाली अप हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी?कुर्ला तथा वाशी?पनवेल के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ठाणे?वाशी/नेरुल मार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी गई है, ताकि उन्हें वैकल्पिक परिवहन सुविधा मिल सके।

मध्य रेल प्रशासन ने बताया कि रेल पटरियों और अन्य अवसंरचनाओं के नियमित रखरखाव, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने तथा ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए यह मेगा ब्लॉक आवश्यक है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाकर रेलवे का सहयोग करने और होने वाली असुविधा के लिए समझदारी बरतने की अपील की है।