https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ...">

विहान बोर्ड फैक्ट्री में अग्निशमन प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कांठ रोड स्थित विहान बोर्ड फैक्ट्री में अग्निशमन प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने का अभ्यास भी कराया गया।

अधिकारियों ने कर्मचारियों से आग से बचाव के नियमों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की। प्रशिक्षण का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की स्थिति में जनहानि व संपत्ति के नुकसान को कम करना है।