https://x.com/CMOfficeUP

फोटोन हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग ने कराई मॉक ड..."> https://x.com/CMOfficeUP

फोटोन हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग ने कराई मॉक ड..."> https://x.com/CMOfficeUP

फोटोन हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग ने कराई मॉक ड...">

फोटोन हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग ने कराई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के दिए टिप्स

https://x.com/CMOfficeUP

फोटोन हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग ने कराई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव के दिए टिप्स

मुरादाबाद। महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देशानुसार संचालित स्कीम नंबर-3 के तहत मंगलवार को फोटोन हॉस्पिटल, काशीपुर रोड, मुरादाबाद में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल एवं निकासी (इवैक्यूएशन) अभ्यास कराया गया।

यह अभियान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल का संचालन प्रभारी अग्निशमन केंद्र कटघर मोहित कुमार ने किया।

ड्रिल के दौरान अस्पताल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर मरीजों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में तत्काल सूचना देने, अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग करने तथा घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी।

अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल के स्टाफ को आग से बचाव, प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों और आपदा प्रबंधन के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि स्कीम नंबर-3 के अंतर्गत जनपद के अस्पतालों और अन्य संवेदनशील संस्थानों में नियमित रूप से मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।