https://x.com/myogioffice

कर्वी फोर्ट रिसॉर्ट में कर्मचारियों क..."> https://x.com/myogioffice

कर्वी फोर्ट रिसॉर्ट में कर्मचारियों क..."> https://x.com/myogioffice

कर्वी फोर्ट रिसॉर्ट में कर्मचारियों क...">

कर्वी फोर्ट रिसॉर्ट में कर्मचारियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल भी कराई गई

https://x.com/myogioffice

कर्वी फोर्ट रिसॉर्ट में कर्मचारियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल भी कराई गई

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कर्वी फोर्ट रिसॉर्ट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिसॉर्ट के सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल कराकर कर्मचारियों को आग लगने की आपात स्थिति से सुरक्षित तरीके से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग, आग लगने पर अलार्म सिस्टम सक्रिय करने, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) और प्राथमिक अग्निशमन के तरीकों का प्रदर्शन भी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संस्थान में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है। समय पर सही कदम उठाकर जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

अग्निशमन विभाग ने रिसॉर्ट प्रबंधन से अग्नि सुरक्षा मानकों का नियमित पालन करने, अग्निशमन उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने तथा कर्मचारियों के लिए नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने भी अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने का संकल्प लिया।