नेपाल पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी के कारोबार करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल के पुलिस ने अवैध रूप से क्रिप्टो करेंसी के कारोबार करने के आरोप में नवलपरासी के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवक रामग्राम नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 हकुई निवासी 20 वर्षीय मनोहर गौड़ है।जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि नेपाल पुलिस को चार जुलाई को सूचना प्राप्त हुई थी कि पालहीनंदन गांवपालिका के वार्ड नंबर दो अमानीगंज स्थित एक होटल में नेपाल राष्ट्र बैंक के द्वारा जारी मुद्रा के अलावा वर्चुअल मुद्रा मार्फत कारोबार किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही लुंबनी प्रदेश पुलिस कार्यालय तथा जिला पुलिस कार्यालय की एक संयुक्त रूप से टीम गठित कर उक्त होटल में छापामारी की गई। इस दौरान होटल से मनोहर गौड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद मोबाइल का जब परीक्षण किया गया तो उसमें से बाईबिट तथा बाइनेंस जैसा दो एप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने का खुलासा हुआ। गौड़ के द्वारा छह अप्रैल तक बाईबिट एप से नेपाली रुपया में 40 लाख 13 हजार 198 रुपए तथा बाइनेंस एप से दो लाख 73 हजार 251 रुपए का कारोबार किया गया। दोनों एप से करीब 42 लाख 46 हजार 440 रुपए नेपाली रुपया के बराबर का वर्चुअल संपत्ति का आय व्यय तथा कारोबार होने का प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है।नेपाल राष्ट्र बैंक के व्यवस्था अनुसार नेपाल के अंदर क्रिप्टो करेंसी, वर्चुअल मुद्रा तथा ऐसे डिजिटल संपत्ति की खरीब बिक्री,विनिमय अथवा कारोबार करने का कानूनी मान्यता नही है। इसलिए गौड़ को अवैध मुद्रा संबंधी कसूर में पकड़ा गया है। पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को गैरकानूनी वर्चुअल मुद्रा का कारोबार नही करने का अनुरोध किया गया है।