वन अधिकारियों को थी जान से मारने की योजना, दर्जनों पर एफआईआर

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वीटीआर वन प्रमंडल के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में पद स्थापित वनपाल आशीष कुमार ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर दो नामजद और लगभग 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध 2 जुलाई की रात्रि वन विभाग के वन विश्रामागार में जबरन अनधिकृत रूप से प्रवेश कर आराम कर रहे वरीय अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने और हमला करने का प्रयास करने वाले जितेंद्र महतो ग्राम दरुआबारी गांव निवासी और उसके साथ लगभग 30 साथियों के द्वारा किया गया। वन कर्मियों के सहयोग से इन सब को वन विश्रामागार से बाहर किया गया। आक्रोशित लोगों से हंगामा करने का कारण पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि जयप्रकाश तालुकदार ग्राम भेडि़हारी और हंसराज पटवारी ग्राम तरुवनवा गांव निवासी के द्वारा उन लोगों को भेजा गया है। इस दरमियांन इन दोनों लोगों का फोन लगातार हंगामा करने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर आता रहा। काफी देर तक हंगामा करने के साथ जान से मारने की धमकी इन लोगों के द्वारा दी गई।वनपाल ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर इस मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 103/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।