शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बायट वाल्मीकि नगर को मिला नया प्रभारी प्राचार्य।

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहली प्राथमिकता। प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार
  • नए प्रभारी प्राचार्य को संस्थान के कर्मियों ने किया भव्य स्वागत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बायट) के पूर्व प्रभारी प्राचार्य हरे राम दीक्षित के (बायट) सिवान में स्थानांतरण के बाद नए प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार ने सोमवार की दोपहर (बायट) के प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। बताते चलें,कि उमेश कुमार प्राचार्य के रूप में शिवहर जिले में शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पदस्थापित थे।श्री कुमार 1994 बीपीएससी बैच के अधिकारी हैं। इनका रैंक 42 है। संस्थान के कर्मियों के द्वारा फूल माला और बुके देकर अंग वस्त्र ओढाकर नए प्रभारी प्राचार्य का भव्य रूप से स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री कुमार ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य करना पहली प्राथमिकता है। विभागीय आदेश के आलोक में पदभार ग्रहण करते हुए योगदान दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों के बीच प्रशिक्षण का महत्व की जानकारी दी जाएगी। बच्चे कितना सीखें इसका मूल्यांकन अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि बेहतर शिक्षण ही बेहतर समाज के निर्माण की नीवं रखता है। इस मौके पर व्याख्याता में रोशन कुमार गुप्ता ,डॉ हरिओम कुमार, निसार अहमद, बृजेश कुमार, शाहिद सिद्दीकी के अलावा संस्थान के कर्मचारीयों में सूरज कुमार बैठा डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुधिष्ट पासवान लिपिक ,तारीक अनवर कार्यालय परिचारी, आदित्य कुमार दुबे लेखपाल ,भानु कुमार जेई ,अरविंद कुमार योग शिक्षक, धीरेंद्र कुमार व्यवस्थापक सलाहकार ,अरविंद पटेल के अलावा अन्य संस्थान के कर्मी इस मौके पर उपस्थित रहे।