झांसी मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा संचालन

झांसी मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा संचालन

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?मानिकपुर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण के तहत होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का आंशिक टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को निर्धारित समय तक नियंत्रित (रेगुलेट) कर चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 22 और 23 जुलाई को 11801 ग्वालियर?प्रयागराज एक्सप्रेस तथा 11802 प्रयागराज?ग्वालियर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं 21 से 23 जुलाई तक 64601 मानिकपुर?कानपुर सेंट्रल और 64602 कानपुर सेंट्रल?मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी निरस्त रहेगा।

इसके अलावा 14109 चित्रकूटधाम?कानपुर सेंट्रल और 14110 कानपुर सेंट्रल?चित्रकूटधाम ट्रेनें 22 और 23 जुलाई को केवल बांदा स्टेशन तक ही संचालित होंगी तथा वहीं से वापस रवाना की जाएंगी।

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दुर्ग?कानपुर सेंट्रल, सहरसा?अहमदाबाद, बनारस?खजुराहो, हावड़ा?ग्वालियर, हावड़ा?मथुरा, हावड़ा?आगरा कैंट, कानपुर सेंट्रल?मानिकपुर, प्रयागराज?ग्वालियर और दादर?बलिया सहित कई ट्रेनों को विभिन्न तिथियों पर 15 मिनट से 180 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।