रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: 6 जुलाई को टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन के मार्ग विस्तार का होगा शुभारंभ

गोरखपुर। रेल मंत्रालय उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। 06 जुलाई 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर और भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री विशेष उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

वहीं, पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री , सांसद , सांसद तथा विधान परिषद सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

रेलवे के अनुसार, कुमाऊं क्षेत्र के लोगों और सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से टनकपुर से तक सीधी रेल सेवा की मांग थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है। साथ ही टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन का मार्ग शाहजहांपुर तक बढ़ाया गया है।

नई रेल सेवाओं से छात्रों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि एवं अन्य उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होने से आर्थिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।