व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवांगतुक कस्बा इंचार्ज से मुलाकात की

खागा(फतेहपुर)खागा में नवागंतुक खागा कस्बा चौकी प्रभारी गिरीशधर दुबे से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रथम शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी ने सभी लोगों को अवगत करवाया कि वह नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मेहनत करेंगे, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा व्यापारियों के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा,लेकिन गलत कार्यों में किसी की भी सिफारिश मंजूर नहीं होगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने भी कस्बा इंचार्ज को आश्वस्त किया कि उनके व्यापार मंडल द्वारा हमेशा ही प्रशासन के अच्छे कार्यों में सहयोग रहता है,और आगे भी रहेगा,उनका व्यापार मंडल कभी भी गलत लोगों का साथ नहीं देता,नगर में कानून का राज हो,अच्छे लोगों को सम्मान मिले,वहीं बुरे लोगों वा अराजकतत्वों में पुलिस प्रशासन का भय हो,इसके लिए मैं और मेरा व्यापार मंडल हमेशा आपके वा पुलिस प्रशासन के साथ रहेगा।इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,राजेश चौधरी,खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष विकास केशरवानी,धीरज मोदनवाल,महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत,मंत्री शमीम अहमद, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज , हाफिज नूरी मस्जिद,युवा मंत्री लाली भाई, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,सहित अन्य लोग मौजूद रहें।