नशे के ओवरडोज से 23 वर्षीय युवक की मौत, शौचालय में मिला शव

श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के गांव 92 GB में नशे के ओवरडोज से 23 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के शौचालय में मिला।

इंजेक्शन लगाने से हुई मौत....

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय राजप्रीत की नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। राजप्रीत का शव घर के शौचालय में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि राजप्रीत की शादी 5 महीने पहले ही हुई थी।

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार....

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बिना शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जानकारी दर्ज की है।