हरदोई में ‘मौत का तालाब’! 5 फीट पानी में 11..KV डूबे 33..KV पोल क्या हादसे के बाद ही जागेगा सिस्टम?

हरदोई में ?मौत का तालाब?! 5 फीट पानी में 11..KV डूबे 33..KV पोल क्या हादसे के बाद ही जागेगा सिस्टम?

स्कूल के बाहर करंट का खतरा: नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी!

#हरदोई

हरदोई जिले में प्रशासनिक लापरवाही की एक और भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां बिलग्राम चुंगी स्थित प्रेम नगर कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय धन्नू पुरवा के बाहर हालात किसी बड़े हादसे को न्योता देते नजर आ रहे हैं। विद्यालय के ठीक बाहर सड़क किनारे करीब 5 फीट गहरे पानी में 11..KV और 33..KV के बिजली पोल डूबे खड़े हैं और इसी रास्ते से मासूम बच्चे रोज स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं।

कुछ दिन पहले ही एक मामला सामने आया था, जिसमें हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत ने व्हाट्सएप पर मिली विद्युत शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया था। लेकिन अब एक बार फिर यह मामला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अग्निपरीक्षा बन चुका है।

❗ सबसे बड़ा सवाल:

क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही जागेगा प्रशासन? यह केवल जलभराव नहीं,बल्कि खुलेआम मौत का जाल है। जरा सी चूक, और करंट पूरे पानी में फैल सकता है। सोचिए, उस वक्त क्या होगा जब कोई बच्चा फिसल जाए या पानी को छू ले?

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। न जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई और न ही बिजली सुरक्षा के कोई इंतजाम सब कुछ फाइलों और कागजों में दफन कर दिया गया है।

🔥 योगी आदित्यनाथ सरकार में आज का कड़ुआ सत्य...
?पहले हादसा होगा, फिर जांच बैठेगी, फिर मुआवजा बंटेगा? और फिर सब कुछ पहले जैसा!?

यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ है। सवाल यह भी है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ताकि बाद में खानापूर्ति की जा सके?

⚠️ अंतिम चेतावनी:

यदि किसी भी नौनिहाल के साथ अनहोनी होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी और इस बार जवाबदेही से कोई बच नहीं पाएगा।

MYogiAdityanath सूचना विभाग हरदोई Uttar Pradesh Highlights Jai Prakash Akhilesh Yadav Nitin Agarwal All India Radio - Akashvani Brajesh Pathak Allfollower श्यामू सिंह प्रधान A K Sharma