सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुईं श्रीमती वंदना देवी, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुईं श्रीमती वंदना देवी, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदोई

समाज के सम्मानित नागरिकों के आशीर्वाद से श्रीमती वंदना देवी के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्री गोगोई साहब द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

इसके पश्चात नगर पालिका परिषद के हाल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और भावनात्मक रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में किशन कुमार (महामंत्री सफाई कर्मचारी), मनोज कुमार, राजीव कुमार शेट्टी, रवि कुमार, विनीत कुमार, सोनू (खजांची टोला), अनुज, सुनील (मन्ना पुरवा), प्रेम भैया (एंटी करप्शन जनपद प्रभारी), सुनील (ऊंचा थोक), संजीव, अतुल (डीएम बंगला), गोलू, संजय, संदीप, चीर पूर्व, कलू, अंकित (आंख अस्पताल के पीछे बाल्मिक बस्ती), सूरज, दीपक, राम लखन बनियानी सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया।