नावां सिटी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते जैसलमेर–जयपुर रेलसेवा रहेगी रीशेड्यूल, एक घंटे देरी से चलेगी ट्रेन

नावां सिटी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते जैसलमेर?जयपुर रेलसेवा रहेगी रीशेड्यूल, एक घंटे देरी से चलेगी ट्रेन

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से फुलेरा?डेगाना रेलखंड के मध्य नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज लोचिंग कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर?जयपुर रेलसेवा का संचालन प्रभावित रहेगा।

इसके तहत जैसलमेर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर?जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के निर्धारित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और भविष्य में आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे लगातार अपने स्टेशनों के आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।