महिला प्रेम प्रसंग से मुकरी प्रेमी को भेजा जेल

बरेली फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी एक युवक को शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोप मे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मनकरी निवासी हरेंद्र का सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चोरी-छिपे अवैध संबंध भी बने। मामला खुलने पर महिला प्रेम प्रसंग से मुकर गई और दुष्कर्म का आरोप लगाने लगी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 23 जून को आरोपी हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा था। गुरुवार को दरोगा आदेश कुमार ने नेशनल हाईवे पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गुरुवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।।