यात्रियों के लिए खुशखबरी: प्रताप नगर–लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, 4 अतिरिक्त फेरे मिलेंगे

यात्रियों के लिए खुशखबरी: प्रताप नगर लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, 4 अतिरिक्त फेरे मिलेंगे

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने प्रताप नगर?लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा की है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 09119 प्रताप नगर लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 26 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है, जबकि 09120 लालकुआं प्रताप नगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 27 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस विस्तार के तहत यात्रियों को 4 अतिरिक्त फेरे की सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होती रहेगी, जिससे यात्रियों को पहले की तरह सुविधाजनक यात्रा मिलती रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से लगातार ऐसी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

रेलवे के इस फैसले से उत्तराखंड और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। यह कदम भारतीय रेलवे की यात्री सुविधाओं को बेहतर और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल माना जा रहा है।