सीएसएमटी-लातूर और सीएसएमटी-बीदर एक्सप्रेस में यात्रियों को बड़ी राहत, अब लगेंगे 3 अतिरिक्त कोच

सीएसएमटी-लातूर और सीएसएमटी-बीदर एक्सप्रेस में यात्रियों को बड़ी राहत, अब लगेंगे 3 अतिरिक्त कोच

मुंबई। यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर सफर सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। अब सीएसएमटी-लातूर एक्सप्रेस और सीएसएमटी-बीदर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त 2एसी, एक 3एसी और एक शयनयान (स्लीपर) कोच जोड़े जाएंगे। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार 22107/22108 सीएसएमटी-लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस की मौजूदा 21 कोच संरचना को बढ़ाकर अब 24 कोच किया जा रहा है। नई व्यवस्था में 1 फर्स्ट एसी, 3 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे। यह संशोधित संरचना 22107 ट्रेन में 25 जून 2026 से सीएसएमटी से तथा 22108 ट्रेन में 26 जून 2026 से लातूर से लागू होगी।

इसी तरह 22143/22144 सीएसएमटी-बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस में भी 21 कोच की जगह अब 24 कोच लगाए जाएंगे। इसमें भी 1 फर्स्ट एसी, 3 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 9 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन रहेंगे। नई संरचना 22143 ट्रेन में 26 जून 2026 से सीएसएमटी से तथा 22144 ट्रेन में 27 जून 2026 से बीदर से लागू होगी।

मध्य रेल ने प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति अवश्य जांच लें। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

इस फैसले से दोनों प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।