20 करोड़ के रूपये की मांग लेकर वरिष्ठ न्यायाधीश के सामने पहुंचे वकील

जयपुर बेंच के वरिष्ठ न्यायाधीश इन्द्रजीत डाल के श्रीगंगानगर आगमन पर बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया और वकीलों की लंबे समय से लंबित मांग उनके सामने रखी।

आधुनिक चैंबर के लिए 20 करोड़ के बजट की जरूरत....

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर में वकीलों के लिए आधुनिक चैंबरों की सख्त जरूरत है। इसके लिए मिनी सचिवालय के सामने करीब ढाई बीघा जमीन स्वीकृत हो चुकी है लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने कहा कि वकील न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें बेहतर कार्यस्थल मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर कई बार सरकार के सामने प्रस्ताव रखा जा चुका है लेकिन अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है।

यह सम्मान और भविष्य की आवाज है....

हंसराज तनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल भवन निर्माण की मांग नहीं है बल्कि वकीलों के सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण से जुड़ा विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और न्यायपालिका मिलकर इस महत्वपूर्ण मांग को जल्द पूरा करेंगी।

उन्होंने कहा यह 20 करोड़ रुपये की मांग नहीं, बल्कि न्याय की चौखट पर बैठे हजारों अधिवक्ताओं के सम्मान और भविष्य की आवाज है।

न्यायाधीश ने दिया भरोसा....

वरिष्ठ न्यायाधीश इन्द्रजीत डाल ने वकीलों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को संबंधित स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट स्वीकृति के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अब जिले के वकीलों को उम्मीद है कि चैंबर निर्माण के लिए जल्द बजट स्वीकृत होगा और उन्हें आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।