पुलिस सुरक्षा में चल रहा पर्ची सट्टा नेटवर्क बेनकाब, DST की कार्रवाई में 3.5 करोड़ का हिसाब मिला, 3 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले की DST टीम ने सादुलशहर में पुलिस सुरक्षा की आड़ में चल रहे पर्ची सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के ऑनलाइन पर्ची सट्टे का हिसाब बरामद किया है। कार्रवाई में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

DST ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त....

DST प्रभारी हेमलता शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सादुलशहर इलाके में छापेमारी की। मौके से 1 लैपटॉप और करीब 5 मोबाइल बरामद किए गए। जांच में 1 जून से 12 जून तक मात्र 12 दिनों का करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन का हिसाब मिला है।

पर्ची सट्टा किंग राजेन्द्र उर्फ राजू सुथार गिरफ्तार....

पुलिस ने मौके से पर्ची सट्टा किंग राजेन्द्र उर्फ राजू सुथार, उसके पुत्र साहिल सुथार और वीरेन्द्र उर्फ पत्रकार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र उर्फ राजू सुथार को कुछ समय पहले करोड़ों रुपये की फिरौती की धमकी मिली थी। इसके चलते उसकी सुरक्षा में एक कांस्टेबल भी तैनात था।

ASP दीपक शर्मा, CO पहुंचे मौके पर....

कार्रवाई के दौरान ASP दीपक शर्मा और CO भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

साथ ही सादुलशहर थानाधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सट्टा किंग राजेन्द्र उर्फ राजू सुथार के घर की गई छापा मार कार्रवाई के दौरान सादुलशहर के अलावा श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिले में कई जगह पर पर्ची सट्टा की 60 दुकानें संचालित होने की जानकारी मिली है मामले में आगे की जांच जारी है और संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।