छोटी चूक बनी मौत का कारण, गेहूं इकट्ठा कर रहे श्रमिक की ट्रक के नीचे दबकर मौत

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ की धानमंडी में बुधवार को हुई एक छोटी चूक ने एक श्रमिक की जान ले ली। ट्रक के आगे गेहूं इकट्ठा कर रहे श्रमिक को ड्राइवर न देख सका और ट्रक स्टार्ट कर रवाना होने से वह टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गेहूं समेटते समय हुआ हादसा....

जानकारी के अनुसार मृतक श्रमिक का नाम सोनी बताया जा रहा है। वह धानमंडी में खड़े ट्रक के आगे बिखरे गेहूं को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को श्रमिक नजर नहीं आया और उसने ट्रक स्टार्ट कर रवाना दिया। ट्रक के आगे बढ़ते ही श्रमिक पहिये के नीचे आ गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू....

हादसे की सूचना मिलते ही सूरतगढ़ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।