अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना सेहरामऊ उत्तरी में हुआ योगाभ्यास

पूरनपुर,पीलीभीत। शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना सेहरामऊ उत्तरी परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष समिति पीलीभीत के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, सेहरामऊ उत्तरी द्वारा किया गया।इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Health Ageing (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग)" रही। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आशीष दीक्षित ने पुलिस कर्मियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने वाई-ब्रेक (Y-Break) योग के महत्व और उसे करने की विधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में तमाम लोगों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार,चमन सिंह, तेज प्रताप मिश्रा,जितेंद्र कुमार,अनूप मिश्रा,सुरेश शुक्ला,ब्रजेश मिश्रा,सोनू,हरिशंकर मौर्या सहित क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।