हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

--एडवोकेट रजनीश पाण्डेय ने पत्रकारों को किया सम्मानित, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को बताया अहम--

पूरनपुर पीलीभीत। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पूरनपुर स्थित एक होटल में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पाण्डेय द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हुए पत्रकार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। अतिथियों ने पत्रकारों के हितों, उनकी चुनौतियों और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।कार्यक्रम आयोजक रजनीश राम शर्मा पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंच का संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री नवनीत मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य रजनीश पाण्डेय ,जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री,नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा,एडवोकेट संजय पाण्डेय, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा, आशुतोष दीक्षित,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय,प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ अमिताभ अगिनहोत्री ,वरिष्ठ अधिवक्ता शिवराम सनाढ्य,वेद तिवारी सहित पत्रकार निर्मल कान्त शुक्ला व अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।आयोजक रजनीश रामशर्मा पाण्डेय व शिवराम सनाढ्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।