प्रवल मंगल बने सीए, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता सुमित गर्ग खेरागढ़,

खेरागढ़ के प्रवल मंगल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, नगर में खुशी की लहर

खेरागढ़। नगर के युवा प्रवल मंगल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, समाज और खेरागढ़ का नाम रोशन किया है। प्रवल, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति खेरागढ़ के मंत्री एवं इन्दौली वाले परिवार के सदस्य प्रवीन मंगल के पुत्र हैं।

प्रवल की इस उपलब्धि पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। समिति ने कहा कि प्रवल की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

समिति ने प्रवल मंगल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर समाज और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यगणों ने प्रवल मंगल एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।