सैया टोल प्लाजा पर संतों का भव्य स्वागत

संवाददाता सुमित गर्ग खेरागढ़,

खेरागढ़। सैया टोल प्लाजा पर उदासीन संप्रदाय की महंत बाल योगी रामनोमी दास जी "पश्चिमी पंगत" का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में महंत प्रकाशानंद उदासीन, मुनिशानंद उदासीन, ब्रह्मानंद उदासीन सहित अनेक संत उपस्थित रहे। संतों के आगमन से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संतों ने धर्म, सेवा एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी के कल्याण की कामना की।