पावर ग्रिड कार्य के चलते 16 व 17 जून को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

खेरागढ़। पावर ग्रिड की 765 केवी डीसी टावर लिंक लाइन (दौसा-मैनपुरी-घिरोर ट्रांसमिशन लाइन) के तारों की स्ट्रिंगिंग (बिछाने) का कार्य किए जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से 16 जून एवं 17 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान लाइन के बीच आने वाली 33 केवी लाइन को बंद रखा जाएगा। इसके चलते दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खेरागढ़ एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अयेला से जुड़े कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।