अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर धाता ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

5 मई ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धाता ब्लॉक के कार्यकारिणी गठन कुशभा ग्राम सभा में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशभा ग्राम प्रधान मनमोहन सिंह ने किया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह गौर जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागेन्द्र सिंह चौहान मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेन्द्र सिंह चौहान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग आज इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं सभी लोग सभी पदों पर सर्वसम्मति से आपसी सामंजस्य बनाते हुए संगठन में समर्पण की भावना से सर्व समाज के हितार्थ जो संगठन में जुड़कर समाज सेवा का भाव रखते हैं। और समाज सेवा करना चाहते हैं। वह लोग अपनी अपनी स्वेक्षा से खड़े होकर पद का प्रस्ताव रखें। संगठन के सभी निर्धारित पदों पर बारी बारी से सभी पदों पर सर्वसम्मति से धाता ब्लॉक के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । सुनील कुमार सिंह अध्यक्ष, सुरेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कप्तान सिंह उपाध्यक्ष, धनञ्जय सिंह संगठन मंत्री, अरविन्द सिंह संयुक्त मंत्री, दीनदयाल सिंह प्रचार मंत्री, कुलदीप सिंह प्रचार मंत्री, रंजीत सिंह अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अतुल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सुधीर सिंह, अजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, आशीष सिंह भदौरिया सभी उपाध्यक्ष पद पर, धर्मेश्वर सिंह महामंत्री युवा, प्रभाकर सिंह संगठन मंत्री युवा, अक्षय सिंह संगठन मंत्री युवा, अनूप सिंह व शुभम सिंह संयुक्त मंत्री युवा, देवा सिंह व महेन्द्र सिंह प्रचार मंत्री युवा, पवन सिंह कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह मीडिया प्रभारी राहुल सिंह सह मीडिया प्रभारी आदि पदों पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेन्द्र सिंह चौहान ने सम्मानित किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को आश्वस्त किया कि जो जिम्मेदारी हमको संगठन द्वारा सौंपी गई है, उसको हम सब लोग ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे और संगठन द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। । कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमित सिंह परिहार ने किया। अन्त में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों को जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया।