खेरागढ़ देहात में स्वच्छता अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क

सुमित गर्ग,

खेरागढ़। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "बारह वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत खेरागढ़ देहात मंडल के कागरौल स्थित बड़े मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक आगरा मंडल के चेयरमैन श्याम भदौरिया तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी संतोष सिकरवार ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर भाजपा खेरागढ़ देहात मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिकरवार एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अभियान में पूर्व विधानसभा संयोजक एवं एलडीबी बैंक खेरागढ़ के चेयरमैन विजयपाल सिंह सिकरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिकरवार, नेत्रपाल रावत, रामसुंदर गुप्ता, लाखन सिंह चाहर, मंडल महामंत्री केदार सिंह चाहर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज जोशी, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिकरवार एडवोकेट सहित भाजपा मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।