बरेली: सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा को दी भावभीनी विदाई

बरेली: सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा को दी भावभीनी विदाई

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा के सम्मान में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री राजेश कुशवाहा के लंबे और उत्कृष्ट कार्यकाल, उनकी कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं रेलवे सेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप मंडल मंत्री आनंद कुमार ने किया। समारोह का माहौल सम्मान और भावनात्मक विदाई से भरा रहा, जहां उपस्थित सभी अधिकारियों ने श्री कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।