कटड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट, मेडिकल शॉप और वेंडिंग मशीन सुविधा का उद्घाटन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट, मेडिकल शॉप और वेंडिंग मशीन सुविधा (ईवीएम) का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कटड़ा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर खानपान, आवश्यक दवाइयों तथा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कहा गया कि इन नई सुविधाओं से यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक बनेगी तथा सार्वजनिक सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में इन सुविधाओं की स्थापना के लिए और के प्रयासों की सराहना की गई और उनके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर ,मंगल सिंह, विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्री सेवाओं के विस्तार के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के विकास कार्य जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।