मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर खेरागढ़ में हवन-पूजन

सुमित गर्ग ब्यूरो खेरागढ़,

खेरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के विशेष जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को सैया रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में हवन एवं देवी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, श्यामसुंदर पाराशर, सोबरन सिंह सरपंच, हरिओम रावत, देवेन्द्र वर्मा, मातेंद्र धाकरे, विजयपाल सिकरवार, दीनदयाल मंगल, देवेन्द्र सिंह, राहुल जोशी, माधव गर्ग, सुरेश सिकरवार,उदय प्रताप सिकरवार, पवन सिकरवार,अरविन्द सिकरवार, कल्याण सिंह राजपूत, राहुल गोयल, नवीन सिकरवार, देवेन्द्र सिकरवार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।