श्रीगंगानगर जिले की घड़साना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 बोर अवैध देसी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले की घड़साना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर अवैध देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र बुधराम नायक, निवासी घड़साना को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर अवैध देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने हथियार कहां से प्राप्त किए और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था।