सपा सुप्रीमो की पुत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के सपाई

एसपी-डीएम को सौंपा ज्ञापन कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सपा नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला पोस्ट वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा सपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाजवादी कार्यकर्ता वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाली है समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा जानबूझकर इस प्रकार की पोस्ट प्रसारित की गई है जिससे सामाजिक और राजनीतिक माहौल खराब हो रहा है नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पोस्ट करने वाले और उसे प्रसारित करने वालों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ दंडात्मक का-र्रवाई की जाए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी, जिस् की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।