बाढ़ हो या कोई और आपदा, सबसे निपटने को तैयार है कन्नौज

मेहंदी घाट पर बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल

कन्नौज आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेहंदी घाट पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित अभ्यास में एनडीआर-एफ एसडीआरएफ पीएसी बाढ़ राहत इकाई पुलिस स्वास्थ्य अग्निशमन राजस्व विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों ने हिस्सा लिया मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा राहत शिविरों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया गया।

रेस्क्यू बोट संचालन लाइफ जैकेट के उपयोग और सायरन व पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को सतर्क करने की प्रक्रिया भी दिखाई गई अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण किया जिलाधिकारी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनहानि रोकना और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नवनीता राय आपदा विशेषज्ञ जय लक्ष्मी पांडेय नायब तहसीलदार भरत मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।