SP हरिशंकर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नशा और अवैध हथियार बरामद

श्रीगंगानगर जिले में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। SP हरिशंकर के निर्देश और ASP दीपक शर्मा के सुपरविजन में श्रीगंगानगर पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये कीमत का नशा और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

201 ग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त....

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 201 ग्राम हेरोइन, 2 किलो गांजा और 1 किलो 884 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके साथ ही एक पिस्टल और 3 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

तीन थानों की पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम....

यह कार्रवाई श्रीविजयनगर, चुनावढ़ और सदर थाना पुलिस की टीमों ने अलग अलग जगह पर अंजाम दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर तस्करों को धर दबोचा।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।