पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अवैध धंधों को संरक्षण देने के लगाए गंभीर आरोप

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने आज अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस थाना के समक्ष धरने पर बैठे हैं।

पुलिस संरक्षण में अवैध धंधे चलने के आरोप....

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस संरक्षण में अवैध धंधे संचालित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इलाके में चिट्टा, स्मैक, मेडिकेटेड नशे सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री सरेआम हो रही है। इसके अलावा पुलिस पर अवैध शराब की ब्रांचें खुलवाने और देर रात तक शराब बिक्री के लिए ठेकेदारों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए गए।

खुशी एनक्लेव से पुलिस थाना तक निकाला जुलूस....

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी एनक्लेव से पुलिस थाना तक प्रदर्शन मार्च निकाला और थाना प्रभारी सीर कौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता पुलिस थाना के समक्ष धरने पर बैठ गए।

नेताओं ने जताया विरोध....

OBC कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा ने क्षेत्र में अवैध धंधों को लेकर थाना प्रभारी को खूब खरी-खोटी सुनाई। अनिश्चित कालिन धरने पर OBC कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा, युवा कांग्रेस नेता हरजीत गिल, लक्ष्मण नायक, कृष्ण रेवाड़ सहित 5 नेता बैठे।

इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप सुमन, कांग्रेस नेता शेरा राम बागड़ी, इन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर व ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की है।