भोजीपुरा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान भुजिया नहर पुलिया से गांव दोहरिया जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने साजिद उर्फ पप्पी पुत्र साबिर निवासी गांव जल्ला लाडपुर, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना भोजीपुरा में मु0अ0सं0 381/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक साजिद उर्फ पप्पी पर पहले भी चोरी, लूट और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 में थाना इज्जतनगर में दर्ज चोरी और लूट के मामले तथा वर्ष 2025 में थाना भोजीपुरा में दर्ज अन्य आपराधिक मुकदमे शामिल हैं।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कुवर बहादुर सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल सुमित कुमार की टीम ने अंजाम दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।