वाल्मीकि नगर विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप पहुंचे।
वन क्षेत्र के समीप रिक्त पड़ी वन विभाग की भूमि पर लगभग 250 फलदार और छायादार प्रजाति के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल दो के डीएफओ विकास अहलावत, सशस्त्र सीमा बल 21 वी वाहिनी रामपुरवा बीओपी के सहायक कमांडेंट अपूर्व मिश्र, एसीएफ सत्यम कुमार,वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत वनविभाग द्वारा अंगवस्त्र ओढाकर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और उपस्थित सभी लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जीवन दायिनी ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। क्योंकि आज के परिवेश में पौधों की संख्या कम होती जा रही है।साथ ही बताया कि बड़े बड़े शहरों में पेड़ की कमी से लोगों को हो रही परेशानी से हमे सीखने की जरूरत है।वहाँ के लोग शुद्ध हवा के लिए तरसते हैं। पौधारोपण पर हम सबको ध्यान देते हुए हम सबों को कमसे कम एक पौधा जरूर लगाना होगा।ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके।वहीं डीएफओ श्री अहलावत ने बताया कि इस वर्ष वन प्रमंडल दो के अंतर्गत लगभग 80000 पौधों का पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।इसके अलावे वन प्रमंडल 2 के गोनौली रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकाला गया।तथा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है।साथ ही बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अमित उर्फ बिट्टू जायसवाल,विनय कुशवाहा,रंजीत कुमार,सुमन गुप्ता,भोलू श्रीवास्तव,छोटे कुमार,आशीष कुमार,टीपू कुमार,बिट्टू काजी,बबलू ख़तईत,चंदन सिंह,सहित कई वनकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।