अपहृत नाबालिक लड़की को वाल्मीकि नगर पुलिस ने रामनगर से किया बरामद। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकि नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 80/26 की अपहृत नाबालिक लड़की को मंगलवार की शाम रामनगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर से बरामद किया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को अपहृता लड़की की रामनगर थाना क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई थी।इसकी जानकारी के उपरांत लड़की को रामनगर स्थित शिव मंदिर से बरामद किया गया। ज्ञात हो कि महिला स्वाभिमान बटालियन में कार्यरत एक सरकारी महिला कर्मी के पति ने वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग भतीजी को किसी के द्वारा गलत नियत से भगा लिए जाने की शंका के आधार पर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।नाबालिक के बरामदगी के उपरांत बी एन एस 183 के तहत बयान और मेडिकल के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है।